high court news

Raj Kundra Case: हाईकोर्ट में सरकारी वकील का दावा, राज कुंद्रा से पुलिस को मिलीं 51 पॉर्न फिल्में

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bombay-high-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai: पॉर्न फिल्में बनाने के आरोपी राज कुंद्रा (Raj Kundra) की ओर गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट के बताया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा और रायन थोर्प के पास से काफी मजबूत सबूत हासिल हुए हैं।

सरकारी वकील ने अरुणा पाई ने अदालत को बताया कि पुलिस को 2 ऐप्स से 51 पॉर्न फिल्में मिली हैं। राज कुंद्रा और रायन थोर्प को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने वॉट्सऐप के ग्रुप्स और चैट्स डिलीट करने शुरू कर दिए थे। इस तरह ये लोग केस से जुड़े सबूतों को नष्ट कर रहे थे इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया जाना जरूरी था।

See also  HC News: होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने का मामला: सरकार के जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट, मेडिकल और न्यायिक जांच रिपोर्ट तलब

इसे भी पढ़ेंः सपा सांसद आजम खां की जमानत पर बहस पूरी, चार अगस्त को आएगा फैसला

राज कुंद्रा और रायन थोर्प ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर करते हुए इसे ‘गैरकानूनी’ बताया है। सरकारी वकील ने जस्टिस अजय गडकरी की बेंच को बताया कि आरोपियों पर पॉर्न कॉन्टेंट स्ट्रीम करने का संगीन आरोप है और पुलिस को इनके फोन और स्टोरेज डिवाइसेस से अहम सबूत हासिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हॉटशॉट्स ऐप पर राज कुंद्रा और उनके लंदन में रहने वाले बहनोई के बीच ईमेल भी मिले हैं। प्रदीप बख्शी ही हॉटशॉट्स ऐप के मालिक बताए जा रहे हैं। सरकारी वकील ने यह भी बताया है कि पुलिस को काफी अश्लील और बोल्ड वीडियोज के अलावा काफी सब्सक्राइबर्स और उनसे मिले पेमेंट की जानकारी भी मिली है।

See also  बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करे झारखंड सरकार, हाई कोर्ट में बोली केंद्र सरकार

इससे पहले राज कुंद्रा के वकील आबाद पोंडा ने कोर्ट से कहा कि पुलिस ने अपनी पहली रिमांड में किसी भी चैट्स को डिलीट किए जाने की बात नहीं कही थी। इस मामले पर कोर्ट अब सोमवार 2 अगस्त को सुनवाई करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment