Civil Court News

सपा सांसद आजम खां की जमानत पर बहस पूरी, चार अगस्त को आएगा फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rampur: निचली अदालत में शत्रु संपत्ति को कब्जाने के मामले में सपा सांसद आजम खां की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है। इसके बाद कोर्ट ने फैसले की सुनवाई को चार अगस्त की तिथि तय कर दी है।

सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सीतापुर जेल में करीब डेढ़ साल से बंद सपा सांसद के खिलाफ अजीमनगर थाने में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति कब्जाने के भी मामले दर्ज किए थे। इस मामले में जमानत के लिए याचिका कोर्ट में दाखिल किया गया। इस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

See also  निचली अदालत आपकी सुविधा अनुसार नहीं चलेगीः हाईकोर्ट

इसे भी पढ़ेंः यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ मुकदमों पर सीजेएम की कोर्ट करेगी सुनवाई

इस प्रकरण में निचली अदालत में सुनवाई हुई। जमानत अर्जी पर अभियोजन की ओर से लगाई गई आपत्ति का जवाब भी सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ताओं की ओर से भी दाखिल किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया। इस पर बचाव पक्ष की ओर से भी जवाब दाखिल करते हुए जमानत देने की मांग रखी गई। एडीजीसी रामौतार सैनी ने बताया कि शत्रु संपत्ति के मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई चार अगस्त को होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment