मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री की सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

BJP MP nishikand dubey
---Advertisement---

रांची। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमशेदपुर के दानिश ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। दानिश ने निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री पर सवाल उठाते इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं, याचिकाकर्ता ने निर्वाचन आयोग से निशिकांत दुबे की लोकसभा सदस्यता तत्काल निरस्त करने की भी मांग की है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में उक्त याचिका दाखिल की है।

याचिका में कहा गया है कि सांसद निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसमें बताया कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि निशिकांत दुबे नाम के किसी भी व्यक्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री नहीं ली है। उक्त याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक एवं सांसद निशिकांत दुबे को प्रतिवादी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण के आरोपी रकीबुल को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment