high court news

प्रोन्नति मामलाः हाईकोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय को प्रोन्नति के आवेदन पर निर्णय लेने का दिया आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Nov, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में व्याख्याता से रीडर पद पर प्रोन्नति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने वादी को रांची विश्वविद्यालय में प्रोन्नति का आवेदन देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान वादी की ओर से अदालत को बताया गया कि वह पीपीके कॉलेज, बुंडू में व्याख्याता हैं। उन्हें रीडर के पद पर प्रोन्नति दी जानी चाहिए।

इसके बाद अदालत ने वादी को रांची विश्वविद्यालय में आवेदन देने कहा। साथ ही अदालत ने रांची विश्वविद्यालय को कहा कि वादी के आवेदन पर विचार करें। अगर ऐसा प्रतीत होता है कि वादी को प्रोन्नति मिलनी चाहिए हैं तो विश्वविद्यालय उनकी प्रोन्नति की अनुशंसा जेपीएससी को भेजेंगा। अदालत ने इसके लिए रांची विश्वविद्यालय को आठ सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इसको लेकर सैयद अरशद असलम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  Jharkhand News/Jhalsa: झालसा कैलेंडर-2026 और ‘न्याय डगर–2025’ का विमोचन, जस्टिस एसएन प्रसाद ने लापता बच्चों पर जताई चिंता

दिव्यांग श्रेणी में नियुक्ति पर सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट में छठी जेपीएससी में दिव्यांग श्रेणी में नियुक्ति की मांगा वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जेपीएससी और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी। सुनवाई के दौरान वादी की ओर से अदालत को बताया गया कि दिव्यांग श्रेणी में इनकी नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन जेपीएससी ने ऐसा नहीं किया है।

इसे भी पढ़ेंः बोकोरो में भूखमरी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब

इस पर जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह की ओर से अदालत को बताया कि छठी जेपीएससी में दिव्यांग श्रेणी में रिक्त पद नहीं है इस कारण इनकी नियुक्ति नहीं की जा सकती है। इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार और जेपीएससी से जवाब मांगा है। इसको लेकर निशा कुमारी और राहुल कुमार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment