high court news

बोकोरो में भूखमरी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Nov, 2020
1 min read 1.2k views
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को एक और मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने अखबारों में छपी खबर के बाद एक संस्था द्वारा लिखे गए पत्र भुखमरी, गरीबी और कुपोषण के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर संज्ञान लिया और राज्य सरकार से पूरे मामले पर जानकारी मांगी है। इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ेंः गढ़वा की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पूछा- जांच को लेकर क्या कदम उठाए गए

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि पत्र के आधार पर कोर्ट इस मामले में संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल रही है। पत्र में कहा गया है कि बोकारो जिले के कसमार ब्लाक में भुखमरी, गरीबी और बीमारी के चलते छह माह में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस समय अदालत इस मामले में कोई कमेंट नहीं करती है, लेकिन इस मामले में राज्य सरकार अपनी रिपोर्ट अदालत में दाखिल करें।

See also  पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अवैध तरीके से जेल में रखने का हवाला देकर सरकार से मांगा पचास लाख का मुआवजा
hcbokaro
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment