high court news

गढ़वा की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पूछा- जांच को लेकर क्या कदम उठाए गए

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Nov, 2020
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने गढ़वा जिले में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में एक संस्था द्वारा लिखे पत्र पर संज्ञान लिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच को लेकर क्या-क्या कदम उठाया गया है। इसकी जानकारी मांगी है।

इसे भी पढ़ेंः वायु प्रदूषणः दिल्ली में नौ नवंबर से सभी तरह के पटाखों की बिक्री पर रोक

See also  HC News: हाईकोर्ट से चैनपुर के पूर्व थानेदार को नहीं मिली राहत, रिश्वत मामले में जमानत याचिका खारिज

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। हाई कोर्ट में लिखे पत्र कहा गया है कि गढ़वा जिले के एक नाबालिग लड़की के साथ तीस अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। बताया जाता है कि 30 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे तीनों लड़के नाबालिग के खेत के आसपास घूम रहे थे। वहां किसी न देखकर तीनों उससे छेड़छाड़ करने लगे।

hc garwah

इसके बाद तीनों ने नाबालिग को पहाड़ी पर चलने को कहा। जब लड़की ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में दुपट्टा ठूंसकर दिया और धमकाते हुए पहाड़ पर ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने एक नवंबर को थाने में आवेदन देकर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। 

See also  पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की अपील पर बहस पूरी, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment