high court news

व्याख्याता घोटाले के आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में व्याख्याता नियुक्ति मामले में आरोपियों अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी रही। बुधवार को इस मामले में बहस पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। इस दौरान अदातल में 26 अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। गौरतलब है कि मनोज कुमार तिवारी, अमिताभ आरती, प्रदीप कुमार व अन्य की ओर से अलग-अलग अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। जेपीएससी की ओर से की गई व्याख्यता घोटाले मामले में सीबीआई ने कुल 69 आभियुक्तों के खिलाफ निचली अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद अभियुक्त हैं।

See also  ऑनलाइन शोकसभा कर दी गई जस्टिस एनपी सिंह को श्रद्धांजलि

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में संगीत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस तरह के मामलों के साथ टैग करते हुए इसकी सुनवाई के लिए 19 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि उनकी संगीत शिक्षा की डिग्री विज्ञापन के अनुरूप है, लेकिन आयोग ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ेंः 6th JPSC: स्पोर्ट्स कोटे का लाभ नहीं देने के मामले में सरकार से मांगा जवाब

इसके आयोग की ओर से संगीत शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं किया जा रहा है। इस पर जेएसएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत को बताया कि यह नियुक्ति नियोजन नीति से जुड़ी है और हाईकोर्ट के सोनी कुमारी के मामले में दिए आदेश से प्रभावित है। ऐसे में पता करना होगा कि याचिका दाखिल करने वाले अधिसूचित या फिर गैर अधिसूचित जिले से संबंध रखते हैं। इसके बाद अदालत ने मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 19 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment