State News

Lalu Yadav: लालू प्रसाद की तबीयत स्थिर, RIMS निदेशक ने कहा, 25 फीसदी किडनी काम करने वाली खबर फर्जी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चारा घोटाले (Chara Ghotala) में सजा काट रहे (RJD Chief Lalu) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत ठीक है। उनका इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद को मीडिया में 25 प्रतिशत किडनी काम करने वाले बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

झारखंड के कारा महानिरीक्षक वीरेन्द्र भूषण ने राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) से प्राप्त लालू प्रसाद यादव की नवीनतम चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला कहा कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव इलाज कर रहे (Dr Umesh Prasad) डॉ उमेश प्रसाद के हवाले से मीडिया में रिपोर्ट आयी कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनकी किडनी केवल 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर रही है।

See also  रिम्स के बदतर हालात को सुधारने के लिए क्या कर रही झारखंड सरकारः हाईकोर्ट

इस पर रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मीडिया में लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनकी चिकित्सक रहे डॉ उमेश प्रसाद हवाले से खबरे आई थी।

लेकिन जब इस बारे में डॉ प्रसाद को कारण बताओ नोटिस देकर पूछा गया तो उन्होंने लिखित तौर पर स्पष्ट किया है कि उन्होंने मीडिया से इस सिलसिले में कोई बातचीत नहीं की है और जो भी जानकारी उनके हवाले से प्रकाशित या प्रसारित की गयी है वह गलत है।

इसे भी पढ़ेंः आरक्षण मामलाः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोटा का मतलब योग्यता को नकारना नहीं

डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में विगत दिनों जो कुछ भी प्रकाशित या प्रसारित किया गया वह आधिकारिक नहीं है। लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक है।

See also  Lalu Yadav: लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में आठ जनवरी को सुनवाई

यदि उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहीं कुछ कहा भी है तो वह उनका व्यक्तिगत विचार है।उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच मेडिकल बोर्ड कर रिपोर्ट देगा।

रिम्स निदेशक ने कहा, लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का संस्थान में पूरा ख्याल रखा जा रहा है और इसमें कहीं कोई कोताही नहीं है और न ही कोई चिंता की बात है।

लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 फीसदी तक खराब होने की बात की गई थी। उसपर रिम्स के प्रवक्ता तथा अतिरिक्त निदेशक डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने कहा कि यह सामान्य रिपोर्ट है इसमें किसी विशेषज्ञ की राय नहीं ली गई है।

रिम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग से पुष्टि करने पर भी ज्ञात हुआ कि लालू के किडनी की स्थिति के बारे में वहां से कोई राय ही नहीं ली गई थी। विभाग ने बताया कि यदि उन्हें कोई गंभीर संकट होता तो निश्चित तौर पर नेफ्रोलॉजी विभाग को इसकी सूचना दी गई होती।

See also  Corona News: कोरोना सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे जाने पर हाईकोर्ट ने कहा- रांची सिविल सर्जन में नहीं बची संवेदना, इस्तीफा देकर जाएं घर

जेल प्रशासन ने यह भी बताया कि लालू प्रसाद यादव की 10 दिसंबर तक की चिकित्सा रिपोर्ट उसे प्राप्त हुई है जिसमें उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया गया है और उनके सभी महत्वपूर्ण अंग ठीक से काम कर रहे हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment