high court news

Lalu Yadav Bail: लालू प्रसाद का 2020 भी जेल में बितेगा, अगले साल जमानत मिलने की उम्मीद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव अब अगले साल ही जेल से निकल पाएंगे। क्योंकि शुक्रवार को उनकी जमानत पर छह सप्ताह के लिए सुनवाई टल गई है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी।

सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कहा गया कि वरीय अधिवक्ता के उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें सीबीआई से जुड़े सभी मामलों में समय दिया जाए। जहां तक लालू प्रसाद की जमानत का मामला है, तो इस मामले में लालू के अधिवक्ता ने भी समय की मांग की है।

See also  Coronavirus: कोरोना संक्रमण के चलते झारखंड हाई कोर्ट दो सप्ताह के लिए बंद

इसे भी पढ़ेंः लालू प्रसाद की जमानत पर छह सप्ताह के लिए सुनवाई टली, कस्टडी के सत्यापन के लिए मांगा समय

इसके बाद लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने अदालत से कहा कि लालू प्रसाद के जेल में रहने की सत्यापित कॉपी नहीं मिल पाई है। साथ ही सीबीआई के शपथ पत्र पर जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें छह सप्ताह का समय दिया जाए। उनकी ओर से मामले में 22 जनवरी की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है।

इस पर अदातल ने इस मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।

See also  नियुक्ति से पहले डिग्री की प्रति नहीं मांग सकते, JPSC ने कहा दस्तावेज मांगना सही

लालू का दावा आधी सजा पूरी

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्ष मंडल ने बताया कि दुमका कोषागार मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद को सात साल की सजा सुनाई है। इसमें उन्होंने 42 माह 19 दिन जेल में बिताएं हैं। ऐसे में आधी सजा पूरी हो गई है। लेकिन सीबीआई की ओर से 34 माह ही जेल में रहने का दावा किया गया है।

इसके लिए उनकी ओर से लालू के जेल में रहने की सत्यापित कॉपी मिलने में देरी हो रही है। इसके चलते अदालत से समय की मांग की गई। इसके अलावा सीबीआई ने पूरक शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि लालू की तबीयत ठीक है, इसलिए उन्हें जेल में भेजा जाए। इस पर जवाब दिया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment