Civil Court News

JPSC CGL Exam: झारखंड विधानसभा अवर सचिव सहित सात पर चार्जशीट, वाट्सएप चैट ने खोले राज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

JPSC CGL Exam: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सज्जाद इमाम उर्फ मो शमीम समेत सात के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें मो शमीम, उसके बेटे शहनवाज इमाम, शहजादा इमाम के साथ अन्य चार शामिल हैं। मुख्यालय डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि जांच में पेपर लीक में सातों शामिल थे।

कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि शमीम, दोनों पुत्र परीक्षा पास कराने के लिए परीक्षार्थियों से काफी पैसा लेते थे। परीक्षार्थियों को पटना भेजकर अपने दामाद के जरिए प्रश्न पत्र देकर जवाब रटवाया था।

जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 28 जनवरी को सरकार ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया। एसआईटी का गठन हुआ। एसआईटी ने 12 फरवरी को शमीम के बाद उसके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।

See also  Ranchi: चेक बाउंस मामले में पंडरा के व्यवसायी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना, साथ में एक साल की सजा

अवर सचिव का दामाद अब तक फरार

मुख्य आरोपी बिहार विधानसभा में कार्यरत मो रिजवान समेत तीन अन्य पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस को रिजवान की संलिप्तता के पुख्त सबूत भी मिले हैं। आरोपी रिजवान मो शमीम का दामाद है। पुलिस रिजवान को तत्परता से ढूंढ़ रही है। पता चला है कि तीन अन्य लोग रांची व अन्य इलाके से पटना भेजे गए परीक्षार्थियों को स्टेशन से रिजवान के पास ले जाते थे।

पटना में कराई गई थी परीक्षा की तैयारी

जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शामीम ने एक अभ्यार्थी पवन कुमार को 25 जनवरी की रात पटना भेजा था। अवर सचिव ने उसे एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। कहा गया था कि पटना स्टेशन पहुंचकर वह उस मोबाइल नंबर पर बात करे। 26 जनवरी की सुबह पवन पटना स्टेशन पहुंचा और उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया।

See also  सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री की सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

बात होने के बाद मोबाइल नंबर वाला व्यक्ति स्टेशन पहुंचा और पवन को अपने साथ एक गुप्त स्थान पर ले गया। जहां पर पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने पवन को प्रश्न पत्र दिया और उसकी तैयारी भी करायी। दिनभर और रातभर तैयारी कराने के बाद 27 की सुबह उसे पटना से रवाना कर दिया। वहां से पवन सीधे धनबाद स्थित सेंटर में पहुंचा और परीक्षा में शामिल हुआ। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आयी है। अभ्यर्थी पवन ने अवर सचिव को दो ब्लैंक चेक भी दिया था। एसआईटी को इसके सबूत भी मिले हैं।

See also  ट्यूशन पढ़ाने नाबालिग छात्रा को बुलाया घर, अकेले पाकर किया रेप; 111 साल की सजा

अवर सचिव के वाट्सएप पर मिले कई चैट

एसआईटी ने गिरफ्तार अवर सचिव मो शमीम और उनके दोनों पुत्रों के जब्त मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला था। अवर सचिव ने रांची की एक युवती समेत कई अभ्यर्थियों से संपर्क किया था। अवर सचिव की वाट्सएप चैट के माध्यम से युवती से बातचीत हुई थी

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment