high court news

शाह ब्रदर्स के लीज के मामले में छह सप्ताह में राज्य सरकार दाखिल करेगी जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड सरकार ने मेसर्स शाह ब्रदर्स की लीज रद किए जाने के मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया है। शाह ब्रदर्स के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से यह मामला अति शीघ्र सुनवाई योग्य नहीं बताते हुए समय देने की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है।

चाईबासा में शाह ब्रदर्स कंपनी आयरन ओर की खनन करती है। राज्य सरकार ने कंपनी का लीज रद कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने दिल्ली स्थित माइनिंग ट्रिब्यूनल में आवेदन दिया था। यहां पर भी राज्य सरकार के आदेश को सही मानते हुए कंपनी के आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद कंपनी की ओर अत्यंत महत्वपूर्ण मामला बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है और जल्द सुनवाई की मांग की गई थी।

See also  Court News: आरआईटी भवन को जर्जर बताकर खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इसे भी पढ़ेंः पुलिस बहाली से निकाले गए अभ्यर्थियों की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment