high court news

हाईकोर्ट ने कहा- परिवहन कर्मियों के मामले में कोर्ट के आदेश के पालन करे सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Jun, 2021
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Jharkhand High Court झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को एकल पीठ के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार आदेश का अनुपालन कर चार सप्ताह में कोर्ट को जानकारी दे।

इसे भी पढ़ेंः जेई की प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग के जवाब को नकारा

इस मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण ने अदालत को बताया कि एकल पीठ ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कर्मियों की पूर्व की सेवा को जोड़ते हुए पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने न तो अब तक पूर्व की सेवा को जोड़ा है और न ही पेंशन का लाभ दिया है।

See also  High Court: हजारीबाग एसपी से हाईकोर्ट ने पूछा ट्रैफिक नियम के उल्लंघन में अब तक कितने लोगों का काटा गया चालान

इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का चार सप्ताह में अनुपालन किया जाए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मियों को विभिन्न विभागों में समायोजित किया गया था। झारखंड क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों का भी समायोजन हुआ था, लेकिन पूर्व की सेवा को नहीं जोड़ने पर कर्मियों ने याचिका दाखिल की थी।।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment