high court news

लालू प्रसाद को बंगला मिलने के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, कहा- राज्य सरकार कर रही लालू की मदद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक बंगले में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और एक कैदी को बंगला कैसे दिया गया है। यह पूरी तरह से जेल मैन्युअल का उल्लंघन है। इसको लेकर नालंदा के रहने वाले मनीष कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।

इस केस की पैरवी करने वाले अधिवक्ता मनोज टंडन ने बताया कि जब लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था, तो उन्हें बीएमपी गेस्ट हाउस में रखा गया था। इस दौरान जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट के जानकारी में लाया गया, तो अदालत ने तत्काल लालू प्रसाद को जेल में भेजने का निर्देश दिया। अब तो लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है, ऐसे में उन्हें रिम्स का बंगला नहीं दिया जा सकता है। इसको भी याचिका में शामिल किया गया है।

See also  HC News: नामकुम अंचल भूमि घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, ACB को 4 सप्ताह में सीलबंद जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि हेमंत सरकार में राजद भी साझीदार है, इसलिए लालू प्रसाद को इस तरह की सुविधा दी जा रही है। जबकि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बहुत सुविधाएं है, इसलिए लालू प्रसाद को तत्काल बंगले से निकाल कर जेल भेजा जाए। इस याचिका में मीडिया में आई कई रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया है। कहा है कि लालू प्रसाद इसी बंगले से राजनीतिक गतिविधि चला रहे हैं। बिहार चुनाव के चलते सरगर्मी और बढ़ गई है। बिहार के नेताओं का लालू से मिलने के लिए तांता लगा रहता है। इस याचिका में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, केंद्र सरकार और सीबीआइ को प्रतिवादी बनाया गया है।

See also  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने निचली अदालतों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए

इसे भी पढ़ेंः लालू प्रसाद की जमानत पर हाईकोर्ट में अब 11 सितंबर को होगी सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment