high court news

झारखंड हाई कोर्ट ने आईएसएम धनबाद को ऑनलाइन परीक्षा पर निर्णय लेने का दिया आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में आईएसएम धनबाद में समर सेमेस्टर की परीक्षा में तृतीय वर्ष की छात्र को बैठने की अनुमति नहीं देने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए आईएसएम धनबाद को दो सप्ताह में निर्णय लेकर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।

मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सौरभ शेखर ने कहा कि आईएसएम में तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए समर समेस्टर की परीक्षा होती है। कोरोना के चलते इसके लिए आईएसएस प्रबंधन ने ऑनलाइन कोर्स व परीक्षा लेने का निर्णय लिया। छात्रों ने इसके लिए आवेदन दिया और उनका रजिस्ट्रेशन भी कर दिया।

See also  HC News: हाईकोर्ट का सख्त रुख: जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने कहा— संवैधानिक अधिकार के प्रयोग पर किसी कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई विधि के शासन पर है प्रहार

लेकिन बाद में आइएसएम प्रबंधन ने यह कहते हुए इन्हें ऑनलाइन कोर्स से मना कर दिया कि उनके सबजेक्ट में मात्र चार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि नियमानुसार पांच छात्र होने चाहिए। इसके बाद अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि आईएसएम धनबाद बहुत ही उच्च श्रेणी की संस्था है।

छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आईएसएम धनबाद प्रशासन सकारात्मक निर्णय ले और उसे कोर्ट को अवगत कराए।

गौरतलब है कि आईएसएम धनबाद में छात्रों की एक विशेष परीक्षा ली जाती है जिसे समर सेमेस्टर परीक्षा कहा जाता है। इसमें तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष यानी फाइनल ईयर के छात्र शामिल होते हैं। इस बार आईएसएम धनबाद सिर्फ फाइनल ईयर के छात्र के लिए ही यह परीक्षा आयोजित कर रहा है।

See also  Torture in police custody: पुलिस कस्टडी में यातना मामले में हाईकोर्ट ने पीड़ित अनिल कुमार सिंह को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का दिया निर्देश

इसी आदेश को वादी अभिजीत खत्री ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment