high court news

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी अपना प्रस्ताव तैयार कर भेजे भवन निर्माण विभाग को – हाईकोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी झारखंड को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भवन निर्माण विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। विभाग को प्रस्ताव पर निर्णय लेकर कोर्ट में शपथपत्र दाखिल करने को कहा गया है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच ने मंगलवार को यह निर्देश दिया।


इस मामले में अदालत ने सेल और सीसीएल सहित अन्य प्रतिवादियों को विश्वविद्यालय को विकसित करने में सहयोग करने को कहा है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय से भी अदालत को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने ज्रेडा और बिजली विभाग को भी वहां की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कॉलेज को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह अदालत से किया गया है।

See also  सब इंस्पेक्टर नियुक्ति में मॉडल पेपर को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment