high court news

सब इंस्पेक्टर नियुक्ति में मॉडल पेपर को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में सब इंस्पेक्टर लिमिटेड नियुक्ति मामले में मॉडल-आंसर पेपर मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल अपील याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने सुनवाई के दौरान जेएसएससी के जवाब के बाद अदालत ने प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया।

इस संबंध में प्रार्थी सचित कुमार सहित अन्य की ओर से एकल पीठ के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कहा गया कि जेएसएससी की ओर से वर्ष 2017 में लिमिटेड सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल गया था।

See also  ट्यूशन पढ़ाने नाबालिग छात्रा को बुलाया घर, अकेले पाकर किया रेप; 111 साल की सजा

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटालाः सीबीआई ने अदालत में कहा, गवाह ने लालू यादव को रुपयों से भरे बैग के साथ देखा

परीक्षा के दौरान मॉडल पेपर में कई प्रश्न गलत थे। ऐसे में अंतिम परिणाम को रद्द कर देना चाहिए। इस दौरान जेएसएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल, प्रिंस कुमार सिंह व राकेश रंजन ने अदालत को बताया कि इसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी।

आपत्ति आने के बाद एक्सपर्ट कमेटी ने समीक्षा की। इस दौरान कुछ प्रश्न गलत पाए गए, लेकिन इसके बदले सभी अभ्यर्थियों को पूरा अंक दिया गया है। इसके बाद अदालत ने एकल पीठ के आदेश को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment