Civil Court News

चारा घोटालाः सीबीआई ने अदालत में कहा, गवाह ने लालू यादव को रुपयों से भरे बैग के साथ देखा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये के अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही चल रही है। सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत को सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने घोटाले कई जानकारियां दी हैं।

सीबीआइ के गवाह आरके दास द्वारा पूर्व में दी गई गवाही का उल्लेख करते हुए बीएमपी सिंह ने कहा कि घोटाले के किंगपिन पशुपालन विभाग के तत्कालीन रीजनल डायरेक्टर श्याम बिहारी सिंह ने एक दिन उन्हें अपने आवास पर बुलाया था।

वे सुबह के समय उनके आवास गए तो बाहर के कमरे में बैठने के लिए बोल गया। कुछ देर बाद लालू प्रसाद यादव और आरके राणा श्याम बिहारी सिंह के बेडरूम से बाहर निकले। उस समय दोनों के हाथ में रुपये से भरा थैला था।

See also  Ranchi: विदेश यात्रा के लिए पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने मांगा पासपोर्ट, पीएमएलए कोर्ट में 28 जून को फिर होगी सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में लाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने को लेकर जनहित याचिका दाखिल

जैसे ही लालू प्रसाद की नजर मुझ पर पड़ी, उनके हाथ से रुपये का थैला गिर गया। थैला फटने से रुपया इधर-उधर बिखर गया। हड़बड़ाहट में आरके राणा ने रुपया समेटा और दोनों वापस निकल गए। बीएमपी सिंह ने अदालत में जोर देकर कहा कि जो भी घोटाला हुआ, वह सत्ता के संरक्षण में हो रहा था।

उन्होंने घोटाले में सत्ता और अफसरशाही के गठजोड़ की भूमिका से अदालत को अवगत कराया। चारा घोटाला आरसी (47/96) में अभी बहस और चलेगी। अदालत ने बहस के लिए 26 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

See also  Ranchi: आरडीबीए के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र नारायण सिन्हा का निधन, वकीलों ने जताया शोक

बता दें कि अब तक के सबसे बड़े चारा घोटाले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, आरके राणा, श्याम बिहारी सिंह सहित 110 नेता व अफसरों को आरोपी बनाया गया है। बहस पूरी होने के बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment