high court news

झारखंड में लाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने को लेकर जनहित याचिका दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड में लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। उक्त याचिका अनुरंजन अशोक ने हाईकोर्ट में दाखिल की है।

याचिका के जरिए अदालत को बताया है कि लाउडस्पीकर के तेज ध्वनि से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। इस पर रोक लगाया जाना जरूरी है। ताकि राज्य में हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।

याचिका यह भी कहा गया है कि वर्ष 1932 से पूर्व मस्जिद से दी जाने वाली अजान में लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाता था। ऐसी परंपरा बाद में बनाई गई है है। इसलिए लाउडस्पीकर से अजान देना धर्म से नहीं जुड़ा है।

See also  Jharkhand High Court decision: निर्वाचन सेवा के पदाधिकारी माने जाएंगे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

इसे भी पढ़ेंः गृहमंत्री देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका परमबीर सिंह ने ली वापस

इसलिए लाउडस्पीकर से दिए जाने वाले अजान पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। ताकि ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाया जा सके। दिन में पांच बार तेज ध्वनि के साथ अजान दिया जाता है, जबकि नियम के तहत दस डेसिबल से ज्यादा ध्वनि नहीं होनी चाहिए।

लेकिन अजान के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि मस्जिद के आसपास के लोगों के जमीन और सरकारी जमीन पर नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी जानी चाहिए।

See also  ध्रुव राठी को कोर्ट से मिली मोहलत, भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि केस में जवाब देने के लिए मिला समय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment