high court news

विधायक नवीन जासवाल के आवास के मामले में 26 अगस्त को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Aug, 2020
1 min read 1.2k views
MLA Navin Jaiswal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की ओर से आवासा खाली करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की ओर से भी आवास खाली करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस पर 26 अगस्त को सुनवाई होनी है। इसके बाद अदालत ने इस मामले को भी उक्त मामले के साथ सुनवाई करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि भवन निर्माण विभाग की ओर से विधायक नवीन जायसवाल को नोटिस जारी करते हुए आवास खाली करने को कहा गया था। बाद में एसडीओ ने भी अल्टीमेटम देते हुए आवास खाली करने का आदेश जारी किया। इसी आदेश को नवीन जायसवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना काल में आवास खाली करने का आदेश दिया जाना गलत है। उनकी ओर से उक्त आदेश को रद की मांग की गई है।

See also  हाईकोर्ट ने सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की मांगी सूची

इसे भी पढ़ेंः हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट ने सरकार व जेएसएससी से मांगा जवाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment