high court news

डीएसपी के प्रोन्नति के आवेदन पर गृह सचिव को निर्णय लेने का हाईकोर्ट का निर्देश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके द्विवेदी की अदालत में सेवा कन्फर्म करने और प्रोन्नति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को गृह विभाग के प्रधान सचिव के यहां आवेदन देने का निर्देश दिया। अदालत ने उक्त आवेदन पर गृह सचिव छह सप्ताह में निर्णय लेने को कहा। इसको लेकर सादिक अनवर रिजवी व विकास पांडेय ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि सादिक अनवर रिजवी और विकास पांडेय 2008 बैच के डीएसपी हैं। सादिक अनवर रिजवी अभी एसीबी में डीएसपी पद पर तैनात है।

See also  चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट में किया झंडोत्तोलन

इनके बैच के ही अरविंद कुमार सिंह व विजय आशीष कुजूर की सेवा को कन्फर्म करते हुए उन्हें प्रोन्नति का लाभ दे दिया गया, जबकि इन दोनों को प्रोन्नति का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा उनके बैच के ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी में प्रोन्नति प्रदान कर दी गई है, लेकिन इनके आवेदन पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। इसके बाद अदालत ने दोनों प्रार्थियों को गृह सचिव के यहां आवेदन देने और उक्त आवेदन पर छह सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने उक्त याचिकाओं को निष्पादित कर दिया।

See also  OMR शीट भरने में गलती करने वाले को नहीं दे सकते राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका- JPSC Exam News

इसे भी पढ़ेंः लालू प्रसाद को बंगला मिलने के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, कहा- राज्य सरकार कर रही लालू की मदद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment