high court news

जस्टिस एसके द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने दिलाई शपथ

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
oath ceremony of justice SK Diwedi and justice Deepak Roshan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन ने मंगलवार को स्थायी जज के रूप में शपथ ली। हाईकोर्ट के ह्वाईट हाल में आयोजित सादे समारोह में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने पहले जस्टिस एसके द्विवेदी और जस्टिस दीपक रोशन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने इनके स्थायी जज बनाए जाने के आदेश को पहले अंग्रेजी और बाद में हिंदी में पढ़कर सुनाया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार शपथ ग्रहण समारोह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ हाईकोर्ट के जज उपस्थित थे। हाईकोर्ट की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का यूट्यूब पर ऑनलाइन प्रसारण किया गया है। गौरतलब है फरवरी 2019 में इनको हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था।

See also  सेवा सदन अस्पताल को तोड़ने के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कहा सुनवाई कर नगर निगम फिर से आदेश परित करे

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी का परिचय

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी का जन्म तीन नवंबर 1965 को बिहार के औरंगाबाद में हुआ था। 1980 में इन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा पास की। रांची विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद इन्होंने छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। जनवरी 1994 से इन्होंने हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। फरवरी 2019 में हाई कोर्ट के एडिशनल जज बने।

जस्टिस दीपक रोशन का परिचय

जस्टिस दीपक रोशन का जन्म 12 दिसंबर 1967 को रांची में हुआ था। इनके पिता स्व. केशव नंदन प्रसाद वरीय अधिवक्ता थे। रांची जिला स्कूल से इन्होंने हाई स्कूल पास किया और 1985 में मारवाड़ी कॉलेज से साइंस की डिग्री प्राप्त की। 1988 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फरवरी 2019 में इन्हें हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया।

See also  Remdesivir black marketing: हाईकोर्ट ने एसआईटी की जांच से जताई असंतुष्टि, कहा- निजी अस्पतालों को बचाने के लिए जांच की दिशा बदली

इसे भी पढ़ेंः अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता इलियास हुसैन की जमानत पर बुधवार को सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment