high court news

अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता इलियास हुसैन की जमानत पर बुधवार को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने अलकतरा घोटाला मामले में संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की जमानत पर बुधवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इलियास हुसैन की अपील याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इलियास हुसैन को अपनी पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान इलियास हुसैन के अधिवक्ता ने अदालत को बताया गया कि अलकतरा घोटाला मामले में अदालत ने इन्हें पांच साल की सजा सुनाई है।

इन्होंने सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है। इसके अलावा उनकी पत्नी का दस सितंबर को इंतेकाल हो गया है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने इलियास हुसैन के अधिवक्ता से पूछा कि क्या मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया गया है। प्रार्थी के ना कहने पर अदालत ने शपथ पत्र के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 1.57 करोड़ के अलकतरा घोटाले मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने फरवरी 2019 को इलियास हुसैन को पांच साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी ओर से अपील याचिका दाखिल कर जमानत देने की मांग की गई है।

See also  मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में नामांकन पर जवाब नहीं देने पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार व यूजीसी को लगाई फटकार

इसे भी पढ़ेंः छह माह बाद सेवा समाप्त करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment