high court news

दल-बदल मामलाः बाबूलाल मरांडी की याचिका पर विधानसभा ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से विधानसभा स्पीकर की ओर से जारी नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बाबूलाल मरांडी की ओर से एक इंटरलोकेटरी (आईए) याचिका दाखिल की गई।

इस पर जवाब दाखिल करने के लिए विधानसभा की ओर से समय की मांग की गई जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान बाबूलाल मरांडी की ओर से कहा गया कि इस मामले में एक इंटरलोकेटरी (आईए) याचिका दाखिल की गई है।

इसे भी पढ़ेंः अस्पतालों में आग से सुरक्षा के उपायों पर केंद्र व राज्य सरकारों से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा विस्तृत जवाब

See also  6th JPSC: छठी जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रखने का आदेश

इसमें कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष को दल बदल मामले में सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है। इसके बाद इस पर जवाब दाखिल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जवाब दाखिल करने की बात कहते हुए समय की मांग की गई।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दल बदल मामले में सुनवाई के लिए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। इसको हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए नोटिस को रद्द करने की मांग की गई है। इस पर 15 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment