high court news

राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलाः हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को किया तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: State Information Commission राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को हाजिर होने का निर्देश दिया है। वादी विश्वंभर चौबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने कहा है कि सूचना आयोग की ओर से इस मामले में कोई वकील भी उपस्थित नहीं हो रहा है।

सरकार की ओर से बार-बार समय देने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन हाईकोर्ट लंबे समय तक किसी भी मामले को बिना वजह लंबित नहीं रख सकती। ऐसे में मुख्य सचिव को अदालत में उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा है। मुख्य सचिव को नौ सितंबर को अदालत में हाजिर होना है।

See also  7th JPSC exam: सातवीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा स्थगित, सरकार ने माना- पीटी में आरक्षण देना गलत

विश्वंभर चौबे की याचिका में कहा गया है कि राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं की जा रही है। कई मामलों में जन सूचना पदाधिकारी की ओर से सूचना नहीं दी जा रही है। प्रथम अपील के बाद लोग दूसरी अपील के लिए सूचना आयोग में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक मामलों पर सुनवाई नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ेंः यौन शोषणः पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की जमानत पर अब 31 अगस्त को सुनवाई

ऐसी स्थिति में राज्य के सूचना आयोग के अस्तित्व पर सवाल उठ रहा है। इस मामले की पूर्व में सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को नोटिस दिया था। इस पर महाधिवक्ता ने कहा कि राज्य सूचना अयोग के मामले में सरकारी अधिवक्ता पक्ष नहीं रखेंगे। इसलिए इस मामले की सुनवाई अभी नहीं की जाए।

See also  Reservation: हरियाणा में सामाजिक आर्थिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक करार, नहीं मिलेगा 5 नंबर अधिक

इसके बाद कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के सदस्य सचिव को नोटिस जारी कर उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। आयोग के सदस्य सचिव ने अदालत को बताया कि आयोग के बारे में वह अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। वह हाल ही में इस पद पर योगदान दिए हैं और आयोग में अभी अध्यक्ष नहीं है।

आयोग के वकीलों की नियुक्ति का अधिकार अध्यक्ष को ही हैं। ऐसे में वह वकीलों की नियुक्ति नहीं कर सकते। जबकि महाधिवक्ता की ओर से कहा गया कि इस मामले की फिलहाल सुनवाई नहीं की जाए। महाधिवक्ता और सूचना आयोग के सदस्य सचिव के बयान को देखते हुए अदालत ने मुख्य सचिव को तलब किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment