high court news

बैंक फ्राडः संजय डालमिया ने लोन की राशि चुकाने के आधार पर मांगी जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Jun, 2021
1 min read 1.2k views
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Bank Fraud Jharkhand High court झारखंड हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के मामले में व्यवसायी संजय डालमिया की जमानत पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को शपथ पत्र के माध्यम से अपनी बात कहने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी संजय डालमिया की ओर से कहा गया कि बैंक से लोन के रूप में ली गई कुल राशि को वह वापस करने के लिए तैयार है। इस आधार पर उसे जमानत की सुविधा प्रदान की जाए।

इस दौरान एसीबी की ओर से डालमिया की जमानत का विरोध किया गया। कहा गया कि संजय डालमिया पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर डालमिया ने बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया है। अब वह उक्त राशि को चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं।

See also  अमन सिंह हत्याः HC ने कहा- जेल में हत्या बड़ी साजिश का संकेत, क्या सरकार मामले की SIT कराएगी जांच

इसे भी पढ़ेंः आदेश के बाद भी पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल नहीं लाने पर पांच जुलाई को होगी सुनवाई

इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इस दौरान एसीबी ने सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई आरोपी पैसा जमा करने की शर्त पर जमानत मांगता है, तो उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इसके कोर्ट ने प्रार्थी को शपथ पत्र के माध्यम से अपनी बात रखने का निर्देश दिया है।

बता दें कि झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा से 38 करोड़ का घोटाला हुआ था। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई। इस मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार व्यवसायी संजय डालमिया को 8 अलग-अलग लोन के रूप में कुल 38 करोड़ की राशि दी गई थी।

See also  चारा घोटाला मामले लालू प्रसाद की जमानत रद करने पर सुप्रीम कोर्ट में 25 अगस्त को सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment