high court news

संजीवनी बिल्डकॉन मामले में आरोपी अनिता नंदी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई से इनकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव की अदालत में मनी लांड्रिंग मामले में संजीवनी बिल्डकॉन की निदेशक अनिता दयाल नंदी की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले को सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने इस मामले को दूसरी बेंच में भेजने का निर्देश दिया। ईडी की विशेष अदालत ने अनिता नंदी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत गुहार लगाई थी।

गौरतल है कि संजीवनी बिल्डकॉन से जुड़े 65.5 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में अनिता दयाल नंदी को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ईडी ने 9 मई को संजीवनी बिल्डकॉन के प्रबंध निदेशक जेडी नंदी उसकी दो पत्नी अनिता दयाल नंदी एवं अनामिका नंदी समेत नौ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सभी पर आरोप है कि इन्होंने निर्दोष लोगों से जमीन प्लाट देने के नाम पर मोटी रकम की वसूली गई है।

See also  Judicial custody: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन संग जमीन घोटाले में जेल में बंद आठ की न्यायिक हिरासत बढ़ी सात जून तक

इसे भी पढ़ेंः विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मामले में 18 सितंबर से होगी गवाही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment