Civil Court News

विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मामले में 18 सितंबर से होगी गवाही

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। योग शिक्षिका राफिया नाज द्वारा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी की ओर से केस संबंधित दस्तावेज भी दाखिल किए गए। इसके बाद अदालत ने इस मामले में गवाही शुरू करने का आदेश दिया है। 18 सितंबर से राफिया नाज की ओर से गवाही दर्ज कराए जाने की संभावना है। सांसद-विधायक से जुड़े विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

पिछली सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने इस मामले को अति-आवश्यक मामले के तर्ज पर सुनवाई करने का अनुरोध किया था। ज्ञात हो कि डोरंडा निवासी योग शिक्षिका राफिया नाज ने विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि के साथ स्त्री लज्जा भंग करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, उसके खिलाफ हिंसा को भड़काने सहित कई आरोप लगाते हुए सिविल कोर्ट रांची में 19 अगस्त को मुकदमा किया है।

See also  मृत्यू प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज की जगह स्कैन कॉपी देने पर हाईकोर्ट ने आरएमसी को लगाई फटकार

इसे भी पढ़ेंः दारोगा बहाली मामले में सुनवाई टली, एक अक्टूबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment