high court news

मोदी सरनेमः राहुल गांधी को हाई कोर्ट से राहत, व्यक्तिगत पेशी से मिली छूट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Aug, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rahul-Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले में राहुल को निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान कर दी है।

हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया है। जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया था।

इसे भी पढ़ेंः सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बिल्कुल फर्जी; पोस्ट करने वाले पर होगी कार्रवाई

अब राहुल गांधी इस मामले में व्यक्तिगत पेशी की वजाय उनके अधिवक्ता निचली अदालत में पक्ष रखेंगे। राहुल गांधी ने निचली अदालत से व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी।

लेकिन निचली अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होने के आवेदन को खारिज करते हुए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ राहुल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  Ranchi/H Court: झारखंड हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश: कैदियों की रिहाई और महिला पीड़ितों की Medical जांच पर सख्ती

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को चेताया, कहा- समन को वापस करे एजेंसी नहीं, तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

राहुल गांधी ने पेशी से मांगी थी छूट

इस मामले में चार जुलाई को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी। अदालत ने उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाते हुए प्रतिवादी से जवाब मांगा था।

बता दें कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोरहाबादी मैदान में आयोजित सभा में राहुल ने कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले चोर होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः नक्सली बता ब्रह्मदेव सिंह की हत्या की हाई कोर्ट ने दोबारा जांच का दिया आदेश, कहा- परिजनों को पांच लाख मुआवजा भी दे सरकार

इसके खिलाफ अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट शिकायतवाद दर्ज की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि राहुल के बयान से मोदी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

See also  Reservation: गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

बता दें कि इसी तरह के एक मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई थी।

इसे भी पढ़ेंः हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को 25 साल कारावास में बदला, बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला

राहुल गांधी के अंततः सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राहुल की संसद सदस्यता वापस मिल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC