Civil Court News

रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 74 उम्मीदवार मैदान में, 2151 मतदाता करेंगे फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jan, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi District Bar Association
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA Election) के 16 पदों के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। चुनाव सात पदाधिकारियों एवं नौ कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिए होगा।

इसके लिए कुल 74 उम्मीदवार मैदान में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2151 मतदाता करेंगे। बार एसोसिएशन का महत्वपूर्ण पद महासचिव का है।

इस पद के लिए निवर्तमान महासचिव संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ व प्रदीप सरकार समेत चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अध्यक्ष पद के लिए एसपी अग्रवाल, एके मित्रा उर्फ बिजू, रश्मि कात्यायन समेत चार ने दावेदारी ठोकी है।

सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी एवं अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि नाम वापसी की तारीख 10 जनवरी निर्धारित है।

See also  Court News: बीवी, बेटी और ससुर के कातिल को आजीवन कारावास

उसी दिन अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के साथ उम्मीदवारों ने विभिन्न तरीकों से प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया है।

रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में खड़े उम्मीदवार

अध्यक्ष पद : एके मित्रा, एसपी अग्रवाल, रश्मि कात्यायन एवं सुधीर सिन्हा
उपाध्यक्ष पद : बीके राय, अनूप कुमार लाल, मुमताज अहमद खान, रंजीत महतो व सतीश कुमार वर्मा
महासचिव पद : संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया एवं प्रदीप सरकार

संयुक्त सचिव (प्रशासन): पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती, सुनील पांडेय, अजित कुमार सिंह, दर्पणा तमांग, कुमुद रंजन प्रसाद व काफिऊर रहमान
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) : रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, जगदीश चंद्र पांडेय, अभय मिंज एवं बिनोद कुमार सिंह

See also  Ranchi: शादी की नीयत से युवती को भगा लेने के आरोप से श्यमा महली बरी, मामला पिठोरिया थाना क्षेत्र का

कोषाध्यक्ष पद : अमर कुमार, प्रीतांशु कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार केशरी
सहायक कोषाध्यक्ष : सुरोजीत कुमार रॉय, दीनदयाल सिंह, अमरेंद्र नाथ त्रिवेदी, संजय कुमार तिवारी एवं सत्यम कुमार

सदस्य कार्यकारी समिति के नौ सदस्यों के लिए वीरेंद्र कुमार, सोसन नाग, राम कृष्ण भगत, ज्योति आनंद, जितेंद्र कुमार, शंकर कुमार शर्मा समेत 41 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment