Civil Court News

हेमंत सरकार गिराने के तीन आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने में शामिल आरोपियों अभिषेक दुबे, निवारण प्रसाद महतो एवं अमित सिंह को दो दिनों की पूछताछ के बाद बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

इससे पूर्व तीनों आरोपियों को दो दिनों की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है। इस मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने आरोपियों से पूछताछ के लिए पांच अगस्त को तीनों को रिमांड पर लिया था।

इसे भी पढ़ेंः Fodder Scam: 139 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में जल्द आ सकता है फैसला, लालू यादव भी आरोपी

See also  Sentenced: दादा-दादी की हत्या में दोषी पोते को रांची की अदालत ने सुनवाई आजीवन कारावास की सजा

बता दें कि उक्त मामले में कोतवाली थाना में सरकार गिराने के साजिश के तहत बीते 22 जुलाई को तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले में पीसी एक्ट लगे होने के कारण सुनवाई एसीबी की विशेष अदालत में हो रही है।

इस मामले का खुलासा होने के बाद झारखंड की राजनीति में भुचाल आ गया था। कांग्रेसी विधायकों के सरकार के साथ नहीं होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने इस मामले में विधायकों से बातचीत कर उन्हें क्लीन चिट दे दिया।

हालांकि जब यह मामला समाने आया था तो कई कांग्रेसी विधायकों ने उन्हें मंत्री पद के साथ-साथ करोड़ों रुपये ऑफर दिए जाने की बात कबूल की थी। जांच में पता चला कि इसके पीछे महाराष्ट्र के कुछ नेता हैं। हालांकि अभी तक मामले की जांच चल रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment