Supreme Court News

शिक्षक नियुक्ति मामलाः झारखंड सरकार ने जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Nov, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली। झारखंड सरकार के नियोजन नीति के तहत हुए हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले में अगली सुनवाई नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में निर्धारित की है। हालांकि कोर्ट ने पूर्व में शिक्षकों के दिए अंतरिम राहत को बरकरार रखा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें 13 अधिसूचित जिलों में नियुक्त हुए 8423 शिक्षकों की नियुक्ति को रद कर दिया है। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक इन शिक्षकों को सरकार हटाने की प्रक्रिया नहीं करेगी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा गया जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

See also  SC News: सुप्रीम कोर्ट से 888 पुलिस अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, उम्र सीमा में छूट देकर होगा पुनर्विचार

गौरतलब है कि हाई कोर्ट की वृहद पीठ ने झारखंड सरकार की नियोजन नीति को असंवैधानिक घोषित कर दिया और 13 अधिसूचित जिलों में नियुक्ति को रद करते हुए दोबारा नियुक्ति करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी हाल में किसी पद को सौ फीसदी आरक्षित नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शिक्षक सत्यजीत कुमार व नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल की है।

14 अक्टूबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। यहां बता दें कि राज्य सरकार भी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। इसमें नियोजन नीति की अधिसूचना को रद करने को चुनौती दी गई है।

See also  दो दशक पुरानी शादी को सुप्रीम कोर्ट ने किया समाप्त, कहा- लगता है टेक ऑफ के समय ही हुई क्रैश लैंडिंग
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment