Supreme Court News

चारा घोटाला मामले लालू प्रसाद की जमानत रद करने पर सुप्रीम कोर्ट में 25 अगस्त को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत रद करने की सीबीआई की याचिका पर 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

सीबीआई की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत में मामले की जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। इसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

संभावना जताई जा रही है कि इस मामले की सुनवाई 25 अगस्त को हो सकती है। सीबीआई की ओर से लालू की जमानत को रद करने के लिए एसएलपी दाखिल की गई है।

इसे भी पढ़ेंः साहिबगंज में अवैध खनन की जांच को लेकर याचिका नहीं होगी वापस, विजय हांसदा ने कहा- उसने नहीं की दाखिल

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि लालू की जमानत रद करने के लिए सीबीआई ने याचिका दाखिल की है। सभी में उनकी ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बेटे की 18 साल नहीं, बल्कि स्नातक पूरा होने तक परवरिश करनी होगी

चार मामलों में लालू प्रसाद को मिली है जमानत

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को चार मामलों में सजा मिली है। इसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ेंः अपर बाजार की सभी दुकानों में लगेगा फायर सेफ्टी उपकरण, कार के प्रवेश पर लगी रोक

अपील के साथ लालू ने जमानत देने की गुहार लगाई थी। अदालत ने सभी मामलों में आधी सजा पूरी करने के आधार पर जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

सीबीआई लालू के चाईबासा के दो, देवघर और दुमका मामले में झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत को निरस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है।

See also  चीनी मिल पर एनजीटी ने लगाया 20 करोड़ का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ेंः झारखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सचिव पद पर नियुक्ति सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हो नियुक्ति

सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हाई कोर्ट का आदेश सही नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC