high court news

झारखंड हाई कोर्ट में ग्रीष्मावकाश, वेकेशन में दो बेंच करेगी आवश्यक मामलों की सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने लगभग दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इसे ग्रीष्मकालीन छुट्टी के तौर पर लागू किया गया है। इस दौरान हाई कोर्ट ने दो बेंच वोकेशनल कोर्ट के रूप में बनाई है। इस संबंध में हाई कोर्ट की ओर से सोमवार को होने वाली सुनवाई के सूची जारी कर दी गई है।

सोमवार को जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय व जस्टिस कैलाश प्रसाद देव की अदालत मामलों की सुनवाई करेगी। हालांकि इस दौरान दोनों कोर्ट सिर्फ जमानत पर सुनवाई करेगी। इस दौरान कोर्ट सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे बैठेगी। वहीं हाई कोर्ट का कार्यालय सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेगा। इसको लेकर हाई कोर्ट की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

See also  बोकोरो में भूखमरी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब
vocahc

गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हाई कोर्ट को 27 से छह अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है। इसको लेकर पूर्व में हाई कोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन और हाई कर्मियों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था औऱ दो सप्ताह के लिए हाई कोर्ट के सभी कार्य स्थगित करने की मांग की थी। शनिवार को हाई कोर्ट के सभी जजों की बैठक हुई थी। इसके बाद हाई कोर्ट को दो सप्ताह के लिए बंद करने निर्ण लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment