high court news

स्कूल फीसः हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- खंडपीठ में भी ऐसा मामला लंबित है क्या

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में निजी स्कूलों की फीस को लेकर राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या निजी स्कूलों की फीस से संबंधित मामले की सुनवाई खंडपीठ में लंबित है।

सरकार की ओर से इसकी जानकारी देने के लिए समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में अगली सुनवाई 6 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। झारखंड अनएडेड प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

See also  रांचीः राहुल गांधी से जुड़ी याचिका में शिकायतकर्ता ने किया जवाब दाखिल, सुनवाई 7 सितंबर को

इसे भी पढ़ेंः 7TH JPSC EXAM: उम्र सीमा 2016 ही रहेगी या फिर होगी 2011, हाईकोर्ट आज सुना सकती है अपना निर्णय

याचिका में कहा गया है कि सरकार ने कोरोना काल का सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि स्कूल फीस को लेकर राजस्थान के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

ऐसे में अब राज्य सरकार का अधिकार क्षेत्र निर्धारित हो गया है। इसलिए इस मामले का भी निष्पादन किया जाना चाहिए। हाल के समय में निजी स्कूल वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इस दौरान महाधिवक्ता ने माना कि सुप्रीम कोर्ट ने उक्त मामले का निर्धारण कर दिया है।

See also  इलाहाबाद और उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- बिना विवेक के पारित कर रहे आदेश

उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार का पुन: पक्ष लिया जाएगा और अदालत में जवाब दाखिल किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई 6 सितंबर निर्धारित की है। वादी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अपराजिता भारद्वाज और कुमारी सुगंधा ने पक्ष रखा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment