high court news

हेमंत सरकार गिराने के साजिश में शामिल अभियुक्तों से पुलिस करेगी पूछताछ, दो दिन की मिली रिमांड

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची एसीबी की विशेष अदालत में रांची पुलिस के उस आवेदन पर अभियुक्तों को दो दिन की रिमांड पर देने का निर्देश दिया है, जिसमें पुलिस की ओर से हेमंत सरकार को गिराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब रांची पुलिस सरकार गिराने की साजिश में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

एसीबी की विशेष अदालत में रांची पुलिस ने आवेदन तक अभियुक्तों से पूछताछ के लिए रिमांड पर दिए जाने की गुहार लगाई थी। इसपर सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों अभियुक्तों की रिमांड देने का निर्देश दिया। पुलिस अब अभियुक्त अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

See also  Jharkhand News: जिलों के उपायुक्तों की ओर से मेडिकल वेस्ट मामले में जवाब दाखिल नहीं करने पर हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी, दिया 16 जून तक का समय

इसे भी पढ़ेंः अपर बाजार की दुकानों व सेवा-सदन को अंतरिम राहत, अपीलीय प्राधिकार बनाए जाने तक तोड़-फोड़ पर रोक

दो दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस को अभियुक्तों को अदालत में पेश करना होगा। अगर पूछताछ पूरी नहीं हो पाती है, तो पुलिस फिर से कोर्ट में आवेदन देकर अभियुक्तों को रिमांड ले सकती है। बता दें कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी पर रांची के एक निजी होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी की गई थी।

इसके बाद साजिश में शामिल होने के आरोप में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह मामला पहले सीजेएम कोर्ट में चल रहा था, लेकिन जब अदालत को बताया गया कि इस मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ पीसी एक्ट (भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम) की भी धाराएं लगाई है, तो कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एसीबी कोर्ट में भेजने का निर्देश दिया था।

See also  शायर मुनव्वर राणा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इंकार, तालिबान की तुलना महर्षि बाल्मिकी से करने का मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment