high court news

हाई कोर्ट में सिर्फ ऑनलाइन ही दाखिल होंगी याचिकाएं, नोटिस जारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
notice of jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाएं भी अब ऑनलाइन ही फाइल होंगी। जमानत याचिकाओं के साथ जमा किया जाने वाला शपथपत्र भी ऑनलाइन ही देना होगा। झारखंड हाईकोर्ट में तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था लागू की गयी है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर दिया है।


जमानत, अग्रिम जमानत और आपराधिक याचिका दाखिल करते समय वकीलों को एक शपथपत्र भी देना पड़ता है। पूर्व में शपथपत्र के लिए हाईकोर्ट के तीन नंबर गेट के पास ओथ कमीशनर को बैठाया गया था।

यहां शपथ कराने के बाद वकील और उनके लिपिक हाई कोर्ट परिसर में बने एक बॉक्स में शपथपत्र के साथ याचिका डाल देते थे। जहां से उसे रिपोर्टिंग सेक्शन में भेजा जाता था। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। तीन नंबर गेट के पास ओथ कमीशनर मौजूद रहेंगे।

See also  डॉक्टर नियुक्ति मामलाः सरकार ने कहा- संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों उम्र में नहीं दी जा सकती छूट

शपथ कराने के बाद अब याचिका बॉक्स में नहीं डालना होगा। सभी दस्तावेज ऑन लाइन ही फाइल करने होंगे। इसके अलावा अन्य सभी याचिकाएं भी ऑनलाइन ही फाइल की जाएंगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment