Supreme Court News

गर्मी में वकीलों को कोट और गाउन पहनने से छूट के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर सर्वोच्च न्यायालय और देशभर के उच्च न्यायालयों में वकीलों को गर्मियों के दौरान काला कोट और गाउन पहनने से छूट देने की मांग की गई है। याचिका में स्टेट बार काउंसिल को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे नियमों में संशोधन करें और समयावधि निर्धारित करें।

जब वकीलों को काला कोट और गाउन पहनने से छूट रहेगी। याचिका में कहा गया है कि इस अवधि का निर्धारण इस तथ्य से हो सकता है कि उस राज्य विशेष में गर्मी कब सबसे ज्यादा पड़ती है। यह याचिका वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की है।

See also  SC News: मृत्यु से पहले दिया बयान हो सकता है दोषसिद्धि का आधार; लेकिन किसी के सिखाने पर न दिया गया हो

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई के लिए एसओपी जारी, हाईकोर्ट में जल्द होगी हाईब्रिड सुनवाई

याचिका में कहा गया कि भीषण गर्मी में कोट पहनकर एक अदालत से दूसरी अदालत जाना वकीलों के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। दरअसल, वकीलों का ड्रेस कोड अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत बार काउंसिल आफ इंडिया के नियमों के निर्धारित होता है।

इसके अनुसार वकीलों के लिए सफेद शर्ट, काला कोट और सफेद नेकबैंड लगाना अनिवार्य है। नियमों के तहत उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय में पेश होने को छोड़कर वकीलों का गाउन पहनना वैकल्पिक है। लेकिन गर्मी में गाउन और काला कोट पहनना मुश्किल होता है

See also  Firing in Court: रांची जिला बार संघ के चुनाव में हुई फायरिंग की प्रशासनिक जांच कराएगा हाईकोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment