high court news

ध्वनि प्रदूषणः सरकार के दावों का विरोध, हाई कोर्ट कराए SC के गाइडलाइन का पालन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सरकार के जवाब का प्रार्थी ने विरोध किया है। प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि सरकार ने 50 से अधिक बेड वाले अस्पतालों के पास ही नो साइलेंस जोन बनाने की बात कही है।

सरकार के जवाब से स्पष्ट हो रहा है कि 45 बेड वाले अस्पताल को साइलेंस जोन में शामिल नहीं किया जाएगा। सरकार का यह जवाब सही नहीं है। साइलेंस जोन के निर्धारण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइड लाइन जारी किया है। सरकार को इसका पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः मैनहर्ट घोटालाः हाई कोर्ट ने कहा- एसीबी जांच के तथ्यों को छुपा रही, एसपी को किया तलब

See also  Appointment in FSL: हाईकोर्ट ने कहा- एफएसएल लैब में तीन माह में वैज्ञानिकों की नियुक्ति पूरी करे जेएसएससी

इस पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सुनवाई 14 सितंबर को निर्धारित करते हुए प्रार्थी को छूट दी कि यदि वह चाहे तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश दाखिल कर सकते हैं।

ध्वनि प्रदूषण रोकने का हो रहा उपाय

इस मामले में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया कि सरकारी अस्पताल और आयुष्मान भारत के तहत आने वाले अस्पतालों के 50 मीटर तक साइलेंट जोन लगाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः रांची हिंसाः प्रार्थी का हाईकोर्ट में दावा, सुनियोजित था उपद्रव; एनआईए जांच जरूरी

लाउडस्पीकर और साउंड वालों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक की है । उन्हें बताया गया है कि रात के 10:30 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करें।

See also  हाई कोर्ट ने कहा- पहले नियमावली बनाए, तभी मिलेगा एससी-एसटी को प्रोन्नति में आरक्षण

इस संबंध में झारखंड सिविल सोसाइटी के कोर कमेटी के सदस्य विकास सिंह की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका के माध्यम से अदालत से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Cyber Crime: हाई कोर्ट ने कहा- बढ़ रहा साइबर अपराध, अंकुश लगाने की योजना के बारे में दें जानकारी

उन्होंने याचिका के माध्यम से यह आरोप लगाया है कि सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC
CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC