high court news

Niyojan Niti of Jharkhand: नियोजन नीति के तहत 11 जिलों में हुई नियुक्ति बची, 13 जिलों की रद्द

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार के नियोजन नीति को खारिज कर दिया है। इसके तहत 13 जिलों में हुई नियुक्ति भी रद हो गई है, लेकिन हाईकोर्ट ने 11 गैर अधिसूचित हुई नियुक्ति बच गई है। ऐसे में गैर अधिसूचित जिलों में जनवरी 2019 से हुए नियुक्त लोगों को नौकरी बच गई है। हालांकि कोर्ट के आदेश के प्रार्थी के अधिवक्ता ललित कुमार सिंह इतेफाक नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि जब कोर्ट ने सरकार की नियोजन नीति को ही असंवैधानिक घोषित कर दिया है, तो ऐसे में इसके आधार पर होने वाली पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर देना चाहिए था। लेकिन अदालत में पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती नहीं देने के कारण ऐसा आदेश पारित हुआ है।

See also  पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की जमीन की जमाबंदी रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि एक ओर से इसी विज्ञापन के तहत 13 जिलों में होने वाली नियुक्ति जब रद्द की गई है, तो 11 गैर अधिसूचित जिलों में नियुक्ति को भी रद्द किया जाना चाहिए था। लेकिन कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि चूकि इन जिलों में होने वाली नियुक्ति को चुनौती नहीं दी गई थी, इसलिए यहा होने वाली नियुक्ति सुरक्षित रहेगी। बताया कि प्रार्थी की ओर से जेएसएससी की विज्ञापन के कंडिका पांच को ही असंवैधानिक घोषित करने की मांग की थी, जिसके तहत यह कहा गया था कि 13 जिलों में सभी पद स्थानीय लोगों को लिए आरक्षित रहेंगे।

See also  Jharkhand News/H Court: हाई कोर्ट सख्त: आदेश की अवहेलना पर डीसीएलआर रांची पर 25 हजार का जुर्माना

इसे भी पढ़ेंः Niyojan Niti of Jharkhand: 13 जिलों के नौ हजार लोगों की नौकरी गई, दोबारा जारी होगा विज्ञापन

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment