high court news

लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में किया अर्जेंट मेंशन, जमानत पर छह नवंबर को हो सकती है सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Nov, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chara ghotala lalu prasad filed bail in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। बिहार में चुनावी तपीश बढ़ती जा रही है। इस बीच राजद के लिए सुखद खबर मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अगर दुमका वाले मामले में लालू प्रसाद को जमानत मिलती है, तो यह राजद के संजीवनी का काम करेगा। लालू प्रसाद की ओर से जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए अर्जेंट मेंशन किया गया है। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए अर्जेंट मेंशन किया है। उम्मीद है कि लालू की जमानत पर छह नवंबर को सुनवाई होगी।

क्योंकि इस दिन अदालत ने लालू की बीमारी व जेल में मिले लोगों की रिपोर्ट तलब की है। लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन कर जमानत पर सुनवाई के लिए छह नवंबर की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है। पिछले दिनों लालू की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दाखिल की गई है। इसमें आधी सजा काटने का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई गई है।

See also  हाईकोर्टः रांची नगर निगम और एसएसपी रांची की रिपोर्ट में विरोधाभाष, अदालत ने जताई कड़ी नाराजगी

इसके अलावा किडनी, हृदय रोग सहित 16 तरह की बीमारियों का हवाला दिया गया है। दुमका वाले मामले में लालू प्रसाद नौ नवंबर को आधी सजा पूरी कर रही है। यह संयोग ही है कि उस दिन उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद का जन्मदिन है। अगर हाई कोर्ट से जमानत मिलती है, तो इस साल लालू की जमानत की तौर पर तेजस्वी को बहुत ही शानदार बर्थडे गिफ्ट मिल सकता है। हालांकि सीबीआइ की ओर से उनकी जमानत का विरोध किया जाएगा।

क्योंकि सीबीआइ देवघर कोषागार वाले मामले में मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। चाईबासा में भी ऐसा करने की तैयारी है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद को चाईबासा के दो, देवघर और दुमका के मामलों में सजा मिल चुकी है। लेकिन चाईबासा के दोनों मामले और देवघर वाले मामले में जमानत मिल चुकी है। वहीं, दुमका कोषागार वाले मामले में लालू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है।

See also  हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस जवानों के MACP विवाद पर सरकार दिखाएं गंभीरता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment