high court news

धनबाद जेल में शूटर अमन सिंह की हत्या पर हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, जेल आईजी को किया तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Firing in Dhanbad Jail: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने धनबाद जेल में अपराधी अमन सिंह की गोलीमार कर हत्या करने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।

धनबाद मंडल कारा में हुई गोलीबारी को झारखंड हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। खंडपीठ ने मामले में मंगलवार यानी पांच दिसंबर को को जेल आईजी को वर्चुअल मोड में कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने को कहा है।

इस दौरान अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि जेल में किस तरह हथियार पहुंच गए और जेल सुरक्षा में चूक का क्या कारण है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता पियूष चित्रेश उपस्थित थे।

See also  Ranchi: राज्य के सभी विवि के कुलपति और रजिस्ट्रार हाईकोर्ट में उपस्थित होकर दी रिक्त पदों की जानकारी, अगली सुनवाई 28 को

अमन सिंह हत्याकांड की एसआईटी कर रही जांच

अमन सिंह
अमन सिंह

राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने अदालत को बताया कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन किया गया है। वरीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर जाकर जांच कर रही है।

अदालत को बताया गया कि सरकार पूरे घटना की समीक्षा कर रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी वहां गए हुए हैं और हत्या की इस घटना पर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जेल आईजी भी घटना स्थल पर गए हैं, जो घटना की रिपोर्ट देंगे।

बता दें कि रविवार की दोपहर धनबाद में जेल में ही बंद शूटर अमन सिंह को सात गोली मारी गई थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अमन सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नेता नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद था।

See also  अंचल निरीक्षकों के अंचलाधिकारी बनने के मामले में फैसला सुरक्षित
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment