high court news

ध्वनि प्रदूषण पर हाई कोर्ट ने कहा- सरकार सभी अस्पतालों के पास साइलेंस जोन घोषित करे

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में राजधानी रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सरकार के द्वारा बनाए गए नियम का उल्लंघन करते हुए कोई अगर ध्वनि प्रदूषण कर रहा है तो उसकी सूचना के लिए राज्य सरकार की ओर से वेबसाइट पर कोई नंबर जारी नहीं किया गया है।

जिस पर अदालत ने सरकार को अपने वेबसाइट पर राज्य के सभी जिलों के नंबर को अपलोड करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के 50 बेड से अधिक वाले अस्पताल के पास ही साइलेंट जोन घोषित करने के पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि अस्पताल में 50 बेड हो या फिर 40 बेड, वह तो अस्पताल ही है।

See also  जमीन कब्जा मामले में एसआईटी व धनबाद की कानून व्यवस्था पर हाई कोर्ट ने एसएसपी से मांगी जानकारी

ध्वनि प्रदूषण से वहां काफी कठिनाई होती है। इसलिए सभी अस्पताल को साइलेंट जोन घोषित किया जाना चाहिए। जिस पर अदालत में राज्य सरकार को सभी अस्पताल को साइलेंट जोन घोषित करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने पक्ष रखा।

सरकारी अस्पतालों के पास ध्वनि प्रदूषण पर रोक

पूर्व में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दायर किया गया शपथ पत्र के माध्यम से अदालत को बताया गया कि सरकारी अस्पताल और आयुष्मान भारत के तहत आने वाले अस्पतालों के 50 मीटर तक साइलेंट जोन घोषित किया गया है। लाउडस्पीकर और साउंड वालों से जिला प्रशासन ने एक बैठक की है।

See also  HC News: 56 साल पुराने चर्च संपत्ति विवाद में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोनों एलपीए खारिज

इस बैठक में उन्हें ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करने की बात कही गई है। उन्होंने मैरिज हॉल एवं अन्य स्थल जहां पर की साउंड प्रदूषण होता है, उनके प्रतिनिधियों के साथ भी एक बैठक की है।

इस संबंध में झारखंड सिविल सोसाइटी के कोर कमेटी के सदस्य विकास सिंह की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका के माध्यम से अदालत से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है।

याचिका में आरोप लगाया है कि सरकार के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण एक समस्या बनते जा रही है। इसके लिए बनाए गए नियम को कड़ाई से लागू करने की मांग की है।

See also  High Court: बैंक अधिकारी बनकर आम नागरिकों से ठगी करने के मामले में सजायाफ्ता अंकुश मंडल की अपील पर सुनवाई 9 दिसंबर को, ईडी को दाखिल करना है जवाब
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment