high court news

डिग्री की वैद्यता जांच के लिए एनसीटीई को बनाया प्रतिवादी, मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनसीटीई को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया और जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को निर्धारित की है। इसको लेकर गोपाल शंकर पांडेय की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

सुनवाई के दौरान कहा गया कि जेएसएससी ने हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। उन्होंने जहां से बीपीएड की डिग्री प्राप्त की है वह संस्था एनसीईटी से मान्यता प्राप्त है। इसके बाद भी आयोग ने उनके आवेदन को रद कर दिया, जो सही नहीं है। इस पर जेएसएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कहा कि प्रार्थियों की डिग्री विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं है। इनकी डिग्री एनसीईटी से मान्यता प्राप्त संस्था की नहीं है। इसके बाद अदालत ने इनकी डिग्री की वैधता जांच के लिए एनसीटीई प्रतिवादी बनाया और जवाब मांगा है।

See also  NIA Court News: चतरा टेरर फंडिंग मामला: NIA की विशेष कोर्ट ने टीपीसी उग्रवादी बिंदुश्वर गंझू समेत 12 आरोपियों को ठहराया दोषी, सजा पर होगी सुनवाई..., 1 बरी

6th JPSC: हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य एवं कार्मिक विभाग से मांगा जवाब

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्त को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जेएसएससी के जवाब के बाद अदालत ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया। जेएसएससी की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले में विनीता पांडेय गुमला व सुमन कुमार रांची जिले से हाई स्कूल नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था।

उक्त मामला सोनी कुमारी के मामले में हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित है। इस मामले में हाईकोर्ट की वृहद पीठ ने अधिसूचित जिलों की नियुक्ति को रद करते हुए दोबारा नियुक्ति करने का आदेश दिया है। ऐसे में इन याचिकाओं पर सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद अदालत ने याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसको लेकर गुमला की विनिता पांडेय और रांची की सुमन कुमार की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

See also  सभी अदालतों में फिजिकल और वर्चुअल मोड में होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने जारी किए निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment