high court news

रांची के बड़ा तालाब मामले में दाखिल जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
swami vivekanand lake in ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर पढ़ने की बजाय पूरी खबर सुनें (उपर के लिंक को क्लिक करें)

रांची। गर्मी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट खुल रहा है। सात अगस्त को हाई कोर्ट की सभी बेंच मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हाईकोर्ट में दो सप्ताह के लिए गर्मी की छुट्टी घोषित कर दिया गया था। इस दौरान हाईकोर्ट के कई कर्मी संक्रमित हो गए थे। इसके बाद पूर्णपीठ की बैठक में दो सप्ताह के लिए गर्मी की छुट्टी करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि गर्मी की छुट्टी के दो सप्ताह में वेकेशन कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अग्रिम जमानत, जमानत व अन्य जरूरी मामलों की सुनवाई की जा रही थी।

See also  विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी

बड़ा तालाब के मामले में जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में शुक्रवार को रांची के बड़ा तालाब को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची नगर निगम को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था। इसको लेकर हाईकोर्ट की अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब के आस-पास बसी आबादी के सीवरेज का पानी तालाब में आता है। इससे तालाब का पानी गंदा हो रहा है। इसको देखते हुए अदालत ने पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि तालाब को बचाना व साफ-सफाई करना नगर निगम का काम है। निगम यह कह कर नहीं बच सकती है कि इसकी सफाई के लिए निकाले गए टेंडर में कोई शामिल नहीं हुआ है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment