high court news

हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः सेंट जेवियर स्कूल, हजारीबाग के निकाले गए छात्रों के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। प्रतिवादी की ओर से समय की मांग के बाद अदालत ने बुधवार को सुनवाई निर्धारित की है।

उक्त मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में उक्त मामले की सुनवाई हुई। इसको लेकर छात्रों ने एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है।

याचिका में कहा गया है कि एकल पीठ ने सभी तथ्यों पर गौर नहीं किया है। जबकि आरटीई एक्ट में उन्हें शिक्षा पाने का संवैधानिक अधिकार दिया गया है। वहीं, कोरोना संकट में सरकार ने भी किसी छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं करने का आदेश दिया है।

See also  झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में अटल सरकार के तत्कालीन मंत्री दोषी करार

इसे भी पढ़ेंः दलबदल मामलाः हाईकोर्ट ने बाबूलाल मरांडी को याचिका में संशोधन की दी अनुमति

गौरतलब है कि इस मामले में एकल पीठ ने कहा था कि यह याचिका हाई कोर्ट में सुनवाई योग्य नहीं है। इस मामले में छात्रों को पहले झारखंड एजुकेशन ट्रिब्यूनल जाना चाहिए था।

अब इस मामले में खंडपीठ में सुनवाई होनी है। बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई निर्धारित की गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment