high court news

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी के नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सभी दस्तावेजों को देखने के बाद माना कि जेपीएससी द्वारा विकास कुमार को विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति की अनुशंसा सही है।

सुनवाई के दौरान प्रतिवादी विकास कुमार के अधिवक्ता अमित सिन्हा ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने मार्च 2020 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पद पर नियुक्ति की अनुशंसा की थी। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अनुभव वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। कमेटी ने दस्तावेजों को सही माना।

See also  Jharkhand News/H court: सीआईपी कांके की जमीन पर अतिक्रमण, अफसर ‘गहरी नींद’ में झारखंड हाईकोर्ट की केंद्र-राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणी, 4 हफ्ते में जवाब तलब

इसके बाद बिना किसी कारण के विश्वविद्यालय ने दोबारा कमेटी बनाई। उसने भी दस्तावेजों को सही माना। इसके बाद एक बार फिर कुलपति ने तीसरी बार कमेटी का गठन किया, जो दस्तावेजों की जांच की और उक्त कमेटी ने आहर्ता पूरी नहीं होने की रिपोर्ट दी। इसमें भी कोई कारण नहीं बताया गया है।

इसे भी पढ़ेंः विधायक ढुल्लू महतो की बढ़ेंगी मुश्किलें, यौनशोषण मामले में मिली जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल

इस पर अदालत ने कहा कि विज्ञापन के अनुसार आहर्ता पूरी करना जेपीएससी का काम है। कमेटी को सिर्फ दस्तावेजों का सत्यापन करना था। इस पर जेपीएससी ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी ने दस्तावेजों का सत्यापन किया था और उसके बाद दोनों लोगों का साक्षात्कार किया गया। इसमें विकास कुमार को निशांत कुमार से ज्यादा अंक मिले थे।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल व रचिता तनेजा को जारी किया कारण बताओ नोटिस

इसी आधार पर जेपीएससी ने विकास कुमार को वित्त पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की। इसको चुनौती देते हुए निशांत कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि विकास कुमार इस पद के लिए आहर्ता पूरी नहीं करते हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment