high court news

आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की सजा निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
former minister Anos Ekka
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का उनकी पत्नी मेनन एक्का और भाई गुडविन एक्का की जमानत पर हाईकोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एनोस एक्का के अधिवक्ता से कहा कि कोर्ट इस मामले की अंतिम सुनवाई के लिए तैयार है। इसलिए प्रार्थी को जमानत पर सुनवाई नहीं की सकती है। इसके बाद अदालत ने एनोस व अन्य की ओर से सजा को निलंबित करने की मांग वाली आइए याचिका को खारिज कर दिया।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सात साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी पत्नी मेनन एक्का और भाई गुडविन एक्का भी आरोपी थे और उन्हें भी समान सजा मिली है। तीनों की ओर से हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील याचिका दाखिल की गई थी। इसके साथ ही सजा को निलंबत कर जमानत पर सुनवाई के लिए एक आइए याचिका दाखिल की गई थी।

See also  मेडिकल नामांकनः दो जगहों पर आवासीय प्रमाण पत्र देने वाले मामले में हाई कोर्ट में नौ दिसंबर को होगी सुनवाई

सुनवाई के दौरान एनोस एक्का की ओर से अदालत से जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई। इस पर अदालत ने जमानत पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि अगर प्रार्थी इस मामले में फाइन सुनवाई के लिए तैयार है, तो अदालत फाइनल सुनवाई करेगी। इस पर एनोस एक्का की ओर से अदालत से समय की मांग की गई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment