high court news

हाई कोर्ट CJ संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बाल सुधार गृह, बच्चों से मिलकर जाना उनका हालचाल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बाल सुधार गृह में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र दिन के 11.30 बजे डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह पहुंचे और वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूरे बाल संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया।

इससे पूर्व वहां रहे बाल सुधार गृह के बच्चों ने स्थानीय गीत गाकर, ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। चीफ जस्टिस ने क्लास रूम, किचन, वार्ड, पुस्तकालय समेत पूरे जगह का जायजा लिया। बच्चों की ओर से बनाई गए पेंटिंग देखी। एक बच्चा ने चीफ जस्टिस का पेंटिंग बनाई थी। उस स्केच को बच्चे ने चीफ जस्टिस को भेंट किया।

बाल सुधार गृह के बच्चों से पूछा हालचाल

बाल सुधार गृह में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा
बाल सुधार गृह में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा

चीफ जस्टिस ने बाल सुधार गृह के सभी वार्ड, रसोई घर, क्लास रूम, पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाले दैनिक आहार के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को मिलनेवाले प्रोटीन के बारे में पूछा।

See also  IAS Manish Ranjan को ईडी ने भेजा समन, टेंडर घोटाला मामले में होगी पूछताछ, मिले थे 4.22 करोड़!

इस पर स्टेशन हाउस मास्टर ने कहा कि शाकाहारी बच्चों को पनीर व सोयाबीन बरी एवं मांसाहारी को अंडा व चिकन दिया जाता है। वहां मौजूद जेजे बोर्ड के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी को चीफ जस्टिस ने जेजे बोर्ड की धारा 12 के उद्देश्य को फुलफिल करने का निर्देश दिया है।

बता दें रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में कुल 95 बच्चे हैं। मौके पर प्रधान न्यायायुक्त एके राय, डीडीसी, एसएसपी रांची, हाई कोर्ट के महानिबंधक एम शकीर, डालसा सचिव राकेश रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा लगभग एक घंटे तक बाल संप्रेक्षण गृह में रहे।

See also  Ranchi News: उग्रवादी जगरनाथ सिंह मुंडा के खिलाफ गवाही देने नहीं पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, कोर्ट ने किया रिहा
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment