high court news

पंडरा बाजार समिति की दुकानों का किराया बढ़ाने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Feb, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में पंडरा बाजार समिति के दुकानदारों के दुकान का भाड़ा बढ़ाने के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में कृषि उत्पादन बाजार समिति, पंडरा के द्वारा पंडरा के दुकानदारों का भाड़ा पांच रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 11 रुपये वर्ग प्रति फीट करने के नोटिस पर रोक लगा दिया।

अदालत ने झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित अन्य प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सितंबर 2023 में कृषि बाजार समिति, पंडरा के दुकानदारों के दुकान का किराया पांच से बढ़कर 11 रुपये प्रति फीट करने को लेकर पंडरा बाजार समिति ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया था।

See also  सिपाही नियुक्तिः हाईकोर्ट में वादी का दावा- नई नियमवाली पुलिस मैनुअल के विपरीत, सुनवाई जारी

दुकानदारों का किराया बढ़ाने के संबंध में झारखंड राज्य कृषि वितरण बोर्ड ने आदेश जारी किया था। जिसे ठाकुर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर संतोष कुमार सिंह की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

झारखंड राज्य कृषि विवरण बोर्ड के आदेश से पंडरा बाजार समिति में दुकान, गोदामों और संड्री शॉप का किराया 11 रुपये प्रति वर्गफीट लेने का आदेश जारी किया गया था। पहले यह किराया 5 रुपये वर्गफीट था।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment