high court news

आय से अधिक संपत्ति मामले में जेई राम विनोद सिन्हा की पत्नी, बेटी और बेटे को हाई कोर्ट से राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने बहुचर्चित जेई राम विनोद सिन्हा की पत्नी, बेटी और बेटे को राहत प्रदान कर दी है। जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निगरानी कोर्ट द्वारा जारी वारंट व इश्तेहार के आदेश को निरस्त कर दिया। हालांकि अदालत ने एसीबी को इस मामले में जांच जारी रखने की छूट प्रदान की है।

जेई राम विनोद सिन्हा की पत्नी शीला कुमारी, बेटी पूजा सिन्हा और बेटा राहुल सिन्हा को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निगरानी कोर्ट ने सिंतबर 2019 को गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। इसी आदेश के खिलाफ इन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  अनुकंपा के आधार पर नौकरी में लिंग का भेदभाव नहीं कर सकता सीसीएलः हाईकोर्ट

एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेई राम विनोद सिन्हा पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान एसीबी ने उनकी पत्नी, बेटी और बेटे को भी अभियुक्त बनाया है। जांच में एसीबी ने पाया कि राम विनोद सिन्हा ने एक दिन में खूंटी जिले के योजना मद की चालीस लाख रुपये अपनी पत्नी के बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते में जमा कराए। बाद में पत्नी ने राशि को अपने परिचित एक कंपनी को स्थानांतरित किया।

एसीबी ने तीनों अभियुक्तों पर आय से अधिक संपत्ति छिपाने व उसके उपयोग में सहायता करने का आरोप लगाते हुए अप्राथमिक आरोपी बनाया। इसके बाद एसीबी के आवेदन पर निगरानी कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया। इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने तीनों को एसीबी में अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया और इस दौरान उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एसीबी ने कहा कि इनके बयान में बहुत साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर इनके खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

See also  Ranchi News: Gang Rape मामले में दोषी करार दिए गए प्रेमी समेत चारों अभियुक्तों को अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि एसीबी ने अदलत से वारंट लेने में नियमों का पालन नहीं किया है। कहा गया कि जब आरोपी फरार हो और गिरफ्तारी से बच रहा हो तो ही इसका हवाला देकर वारंट जारी करने के लिए आवेदन दिया जा सकता है। लेकिन एसीबी ने ऐसा नहीं किया है। इसलिए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया जाए। इसके बाद अदालत ने गैर जमानतीय वारंट व इश्तेहार के आदेश को निरस्त करते हुए याचिका को निष्पादित कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment